ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
रायपुर

छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की थी जिसको पार्टी ने फेक बताया और कहा इसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी;

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस ने 32 उम्मीद वारो की एक लिस्ट निकाली थी जिसको कुछ समय बाद ही फर्जी लिस्ट करार कर दिया गया पार्टी की तरफ से हालांकि पहले जनता पार्टी कांग्रेस की तरफ से 32 उम्मीदवारो की ये लिस्ट जारी की गई थी फिर कुछ देर बाद ही इस सूची को फर्जी करार कर दिया गया लेकिन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय ने सूची को नकारा और कहा कि यह सूची फर्जी है और हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

जनता कांग्रेस में टिकट के ऐलान से पहले खलबली मची हुई है। जनता कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट वायरल हुई। जनता कांग्रेस के नाम पर कुल 32 सीटों पर टिकट वितरण का सूची वायरल हुई। इसके पश्चात जनता कांग्रेस ने सूची को फेक बताया।

ये लिस्ट हुई थी जारी

विधानसभा चुनाव हेतु 32 विधायक प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की। जिसमें भटगांव से बजरंग कुमार, सारंगढ़ से अनिता अजगले, रामपुर से विमल सिंह गोंड, कोरबा से शब्बीर कुमार जांगड़े, मरवाही से युगराज पोर्ते, बिल्हा से परमानंद महंत, अकलतरा से डॉ सुनील किरण, जांजगीर चांपा से डॉ कीर्तन लाल पटेल, शक्ति से जुगलकिशोर भारद्वाज, चंद्रपुर से श्रीमती सुनंदा राठौर, जैजैपुर से श्रीमती उर्मिला खूंटे, बसना से अशोक अजगले, बिलाईगढ़ से संतोष सोनवानी, कसडोल से डॉ पवन साहू, बलौदा बाजार से राजेंद्र कौसले, भाटापारा से अमरदास मातरे, धरसीवा से श्रीमती लछमिता खूंटे, रायपुर शहर पश्चिम से विकास कुमार सदाफल, अभनपुर से भीषम कुमार कुर्रे, राजिम से गुलशन अजगर, संजारी बालोद खोमेश्वर ठाकुर, डौंडी लोहारा से भुवन लाल गोंड, गुण्डरदेही से योगेंद्र कुमार उके, पाटन से शंकर प्रसाद यूके, दुर्ग ग्रामीण से निशा कुमारी साहू, दुर्ग शहर से सैफिया कुरैशी, भिलाई नगर से मधुमिता नियाल, वैशाली नगर से गौतम कुमार, अहिवारा से राखी सोनवानी, साजा से अमृत लाल देशलहरे, राजनांदगांव से दिनेश नामदेव और जगदलपुर से ईश्वर भारद्वाज को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। सोनवानी ने बताया कि लगभग सभी 90 सीटों पर जनता कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के संकल्प के साथ भय भूख और भ्रष्टाचार मिटाने का नारा लिए जनता कांग्रेस इस बार बड़ा उलटफेर करने के मूड में स्पष्ट दिखाई दे रही है।

Netagiri.in में अपने क्षेत्र की खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क
7987836426 ( Renu jaiswal )

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!