ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

उद्योग मंत्री श्री देवांगन सीएसआईडीसी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

netagiri.in रायपुर, 16 मार्च 2024/प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रायपुर के तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्टेट इण्ड्रस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस जिम्मेदारी के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नवीन उद्योग धंधे स्थापित कर औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को काम मिल सके। श्री देवांगन ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-2029 की नई औद्योगिक नीति तैयार कर लागू की जाएगी। कार्यभार ग्रहण के दौरान उद्योग विभाग के अपर संचालक श्री प्रवीण शुक्ला, श्री संतोष भगत, श्री अनिल श्रीवास्तव, मुख्यअभियंता श्री हेमराज कुटारे, संयुक्त संचालक श्री संजय गजघाटे, श्री भागवत जायसवाल, श्री राजेश सिंगी के अलावा श्री प्रफुल्ल तिवारी नरेन्द्र पटनवार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!