ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

 अमित शाह आज छत्‍तीसगढ़ में आज जारी करेंगे भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र, धान और गरीबो के आवास पर फोकस रहेगा

भाजपा शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह रायपुर आएंगे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर एक बजे से घोषणा पत्र लांच करने का कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। कांग्रेस पहले ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर चुकी है। इसका तोड़ भाजपा के घोषणा पत्र में देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस के पत्ते खुलने के बाद उससे चार कदम आगे बढ़ते हुए गारंटी लाना चाहती है ताकि कांग्रेस के पास उससे आगे निकलने का मौका न रहे।

किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये

यही कारण है कि भाजपा की सभाएं अब तक आरोपों तक ही सीमित हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने 50 बिंदुओं पर अपनी राय केंद्रीय स्तर के आलाकमान को भेज दी है। बताया जाता है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी विशेष रूप से किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये का भाव देने का सुझाव भेजा है। हालांकि कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान पहले ही कर दिया है।

आवास व नियमितीकरण पर भाजपा का दांव

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा हर गरीब को मकान, संविदाकर्मियों का नियमितीकरण और मध्य प्रदेश की तर्ज पर लाडली बहना जैसी योजनाओं पर दांव खेल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी भी घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु होंगे। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी को लगभग दो लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जल्द ही पार्टी घोषणा पत्र जारी कर देगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!