ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

गुम बालिका को लैलूंगा पुलिस ने चंद घंटो में ढूंढ निकाला, बालिका को सकुशल किये परिजनों के सुपुर्द…..

●
रायगढ़ । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गुम बालिका के रिपोर्ट पर सक्रियता दिखाते हुए चंद घंटों में बालिका को ढूंढ निकाले और परिजनों के सुपुर्द किया गया है । जानकारी के मुताबिक कल 13 जनवरी के शाम थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने बालिका के परिजन थाना आए । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बालिका के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की 06 जनवरी को पास के गांव में रहने वाली उसके सहेली के घर जा रही हूं कह कर निकली थी जिससे मोबाइल पर बातचीत होती थी । पिछले दो दिनों से लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ है और उसकी सहेलियों के पास पता किये, लड़की वहां नहीं है । बालिका के परिजन बालिका को लेकर काफी परेशान थे कि बालिका पहले कभी इस प्रकार मोबाइल बंद नहीं की थी । घबराए परिजनों को थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र बालिका को तलाश करने का आश्वासन देकर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर सेल से बालिका के पिछले कॉल डिटेल निकलवाये और छानबीन किए । थाना प्रभारी द्वारा बालिका के संपर्क में आई उसकी सहेलियों से मोबाइल पर पूछताछ किये और बालिका के सहेलियों के घर पतासाजी के लिये अपने स्टाफ को रवाना किये । बालिका को तलाश कर रही लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा चंद घंटे में गेरवानी, पूंजीपथरा में बालिका को ढूंढ निकाली और थाना लेकर आये । थाने में महिला अधिकारी द्वारा बालिका से विस्तृत पूछताछ किया गया जिसमें बालिका उसने किसी प्रकार का अपराध का घटित होना नहीं बताई, बालिका बताई कि वह घर के झगड़े और मां की डांट से परेशान होकर सहेली के घर चली गई थी और सहेली के घर से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रायगढ़ जा रही थी । थाना प्रभारी द्वारा बालिका को उसके परिजनों के सुपर्द कर बालिका को समझाये कि आगे घर में बिना बताये कहीं ना जावे और परिजनों को बालिका से डांट फटकार न करने की समझाइश दिये ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!