ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

कटघोरा वन मंडल में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित

 

 

Netagiri.in—-कोरबा, 07 नवम्बर।
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र कार्यालय में आज शुक्रवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से कार्यक्रम के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया।

वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित रेंजों के वन क्षेत्र अधिकारी, उपवन क्षेत्र अधिकारी और समस्त वन कर्मियों ने सहभागिता की। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना और उसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।

अपने उद्बोधन में वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने वंदे मातरम गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और राष्ट्रीय महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि यह गीत देशभक्ति की भावना को प्रखर करता है और हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!