ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन

खरसिया। छ ग टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई खरसिया द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार देवांगन के मुख्य आतिथ्य में और पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वय जी एस तिवारी, एल एन पटेल के विशिष्ट आतिथ्य किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में एसोशिएशन से जुड़े शिक्षकगण उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि छ ग टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई खरसिया द्वारा प्रति वर्ष कैलेंडर का प्रकाशन कर शिक्षक साथियों में उसका वितरण किया जाता है। उक्त कैलेंडर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित सामान्य अवकाश, एक्क्षिक अवकाश के साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश का विवरण भी रहता है जो शिक्षकों के लिए उपयोगी साबित होता है। प्रति वर्षों की भांति ही इस वर्ष 2024 के कैलेंडर का प्रकाशन भी एशोसिएशन द्वारा कराया गया है। इसका विमोचन 13 जनवरी को खरसिया बीईओ शैलेश कुमार देवांगन के मुख्य आतिथ्य में और पूर्व बीईओ जी पी तिवारी व एल एन पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी शिक्षकगणों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

उपरोक्त कार्यक्रम में गुरुदेव राठौर प्रदेश महामंत्री, भोलाशंकर पटेल जिला संयोजक, पंचराम यादव जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती त्रिवेणी साहू जिला महासचिव, मनोज भारद्वाज जिला पदाधिकारी, खगेश्वर प्रसाद पटेल, ब्लाक अध्यक्ष, सोमेन्द्र नायक कार्यकारी अध्यक्ष, रामकुमार यादव नगर अध्यक्ष, मनोज डनसेना ब्लाक संयोजक, खगेश मोदी जायसवाल ब्लाक संयोजक, पीलाराम धृतलहरे ब्लाक संयोजक, लेवन कुमार पटेल वरिष्ठ सलाहकार, उर्मिला कारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, चंद्र प्रकाश राठौर उपाध्यक्ष, नरेंद्र पटेल उपाध्यक्ष, श्रीमती रजनी दर्शन उपाध्यक्ष, ठंडा राम सिदार संरक्षक, इंद्रदेव सिदार सचिव, समय लाल सिदार कोषाध्यक्ष, महेंद्र प्रकाश राठौर महासचिव, रामेश्वर गुप्ता महासचिव, सत्य प्रकाश राठौर महासचिव, कुमारी सुमित्रा भारती महासचिव, लाभेश दर्शन महामंत्री, लव कुमार साहू महामंत्री, हेम सिंह राठिया महामंत्री, मुनीष राठिया महामंत्री, डिलेश्वर डनसेना सह सचिव, कोमल जोशी संगठन सचिव, गोविंद पटेल संगठन सचिव, मिठाई लाल सिंदूर संगठन मंत्री, श्रीमती गार्गी राठौर संगठन मंत्री, श्रीमती जानकी नायक प्रचार सचिव, कल्याण सिंह चौहान प्रचार सचिव, रूपेंद्र डनसेना प्रचार सचिव, सुखराम साहू प्रवक्ता, हरिशंकर साहू प्रवक्ता, जय सिंह जाफरी मीडिया प्रभारी, हेम प्रसाद पटेल जिला पदाधिकारी, गीता राम निषाद प्रचार मंत्री, भुनेश्वर रठिया प्रचार मंत्री, तारेन्दू सिंह चंद्रा महिला पदाधिकारी, ज्योति राठिया महिला पदाधिकारी, कामना मेहर महिला पदाधिकारी, संकुल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, राकेश कुमार राठौर, भरतलाल नवरंग, सेवकराम पटेल, अजय कुमार पटेल, नारायण भारती, श्रीमती गायत्री पटेल, कु. निहारिका वर्मा, फूल कुमारी तिग्गा, खिलेश्वरी दीवान, आरती कंवर, सरिता चौहान, वीरेंद्र राठिया, सुरेंद्र कुमार पटेल, शिव प्रसाद गबेल, अमन अग्रवाल, अक्षय कुशवाहा, पुरन्धर पटेल, राघवेंद्र जाटवर, अनिता किस्पोट्टा, प्रेम सिंह राठिया, अन्नपूर्णा राठिया, प्रहलाद पटेल, कविता जायसवाल, यामिनी साहू, सुमित्रा राठिया, संतोषी चौहान, ईश्वर नागवंशी, रोमांचल सिदार, गजाधर चौहान, केशर लाल पटेल, संतोष सारथी, पिताम्बर राठिया, विक्टोरिया कुजूर, अर्चना तिवारी, केशव पटेल, नानू यादव, नीलाम्बर डनसेना, भोज राठौर, प्रयंक शर्मा के साथ साथ छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष गुलाब कंवर के साथ सूरजभान पटेल, रामेश्वर साहू, केशरमणी नायक एवं लिपिक संवर्ग के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!