ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

दिल्ली में 20 साल पुरानी इमारत गिरी, 11 की मौत; 8 एक ही परिवार के थे

नई दिल्ली  दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों का इलाज अब भी जारी है। 20 साल पुरानी चार मंजिला इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

CG में बड़ा IAS ट्रांसफर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

हादसे के बाद NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमों ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग थे। इनमें बिल्डिंग के मालिक तहसीन और उनके परिवार के 7 सदस्य भी मारे गए। इनमें 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि देर रात एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए थे।

दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!