- Netagiri.in__कोरबा। कोरबा की पावन धरती पर मातनहेलिया परिवार द्वारा पितृमोक्षार्थ गयाश्राद्ध अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 24 अगस्त से 30 अगस्त तक राताखार स्थित जश्न रिसोर्ट में किया जा रहा है।

इस दौरान विश्वप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता (उज्जैन) पहली बार कोरबा आकर सात दिन तक कथा वाचन करेंगे।
कथा का शुभारंभ 24 अगस्त की सुबह 9.30 बजे मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।
कथा का कार्यक्रम
24 अगस्त (रविवार): भागवत महात्म्य, आत्मदेय प्रसंग, महाभारत प्रसंग
25 अगस्त (सोमवार): कपिलगीता, शिव-सती चरित्र, भरत चरित्र
26 अगस्त (मंगलवार): जड़भरत कथा, अजामिल प्रसंग, प्रह्लाद कथा, नृसिंह अवतार
27 अगस्त (बुधवार): गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी
28 अगस्त (गुरुवार): श्रीकृष्ण की बाललीला, मथुरा गमन, कंस वध, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव
29 अगस्त (शुक्रवार): अन्य कृष्ण लीलाएं, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र
30 अगस्त (शनिवार): उद्धव गीता, भगवान का स्वधाम गमन, परीक्षित मोक्ष
31 अगस्त (रविवार): हवन, पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारा
⏰ कथा का समय
प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा प्रारंभ होगी।
आयोजक परिवार ने कोरबावासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।



