ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक, आरक्षक की सूझबूझ से मिली नई ज़िंदगी

बलौदाबाजार. वाहनों की रफ्तार से आम आदमी अब डरने लगा है और घर से निकले व्यक्ति को अब यह भरोसा नहीं रहा कि वह सुरक्षित वापस आ पाएगा या नहीं. बीती रात बलौदाबाजार में भी घटना घटी, जब युवा व्यापारी रायपुर से वापस आ रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. व्यापारी की किस्मत अच्छी रही कि घटना के कुछ समय बाद बलौदाबाजार में पदस्थ पुलिस आरक्षक लक्ष्मी नारायण गायकवाड़ घटना स्थल पर रुककर उनकी जान बचाई.

आरक्षक लक्ष्मीनारायण अपनी ड्यूटी पर आ रहा था. उन्होंने दुर्घटना की स्थिति को देखकर तत्काल घायल व्यापारी को कार से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया. वहीं घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई.

पुलिस आरक्षक की तत्परता से व्यापारी युवक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल पाई. पुलिस आरक्षक की इस सहायता की सभी प्रशंसा कर रहे हैं. घायल युवा व्यापारी का नाम परेश वर्मा बताया जा रहा है. फिलहाल कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!