ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ की अनोखी पहल अंगदान महादान का संकल्प पत्र कार्यक्रम आज…..

 

Netagiri.in–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक की उपस्थिति में अंग दान महादान हेतु संकल्प पत्र का कार्यक्रम आज बाराद्वार के स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न होगा मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जगेश राय रहेंगे उपस्थित इस कार्यक्रम का समय शुक्रवार यानी आज शाम 4:00 बजे संपन्न होना सुनिश्चित है

 

 

आपको बता दे शक्ति जिले में पहली बार जन कल्याण के भाव को दृष्टिगत रखते हुए यह पहला कार्यक्रम होगा जिसमें अंगदान को लेकर जनमानस एकत्रित होते हुए मानव सेवा के क्रम में आयोजित इस प्रयास के साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी के तत्वाधान में आयोजित यह प्रयास समाज के साथ-साथ युवाओं के मन में नई चेतना का संचार कर रही है जो समाज के लिए अनुकरणीय है। अंग दान महादान के भाव से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में संकल्प लेकर मृत्यु पश्चात अपने शरीर के अंग का जरूरतमंदों को अंग दान आज समाज मे जनसेवा के भाव का उदाहरण प्रस्तुत करने जा रही है।

इस पुनीत कार्य के लिए पूरे क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ के इस प्रयास की प्रशंसा करते नही थक रहे है।

हम सब को इस तरह के प्रयासों को बल देते हुए आगे आने की आवश्यकता है ताकि मरणोपरांत अंग दान करते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सके।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!