ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाराजनीति

BREAKING: कोरबा में दबंगों ने विधायक प्रतिनिधि के साथ की मारपीट, मामला भूमि विवाद का

कोरबा, छत्तीसगढ़: प्रदेश में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरकारी प्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ रहे। ताजा मामला कोरबा जिले के दादर गांव का है, जहां बीजेपी विधायक और मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के साथ दबंगों ने सरेआम मारपीट की। यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई, जिसे लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जमीन विवाद में हुआ हंगामा

घटना की जानकारी के अनुसार, दादर गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ दबंगों और विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल के बीच तीखी बहस शुरू हो गई थी। विवाद के दौरान एक दबंग ने खुलेआम राजेंद्र पटेल को तमाचा जड़ दिया, जिसके बाद एक महिला ने लकड़ी से उनकी पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंगों द्वारा गाली-गलौच करते हुए राजेंद्र को थप्पड़ मारा जा रहा है और महिला द्वारा मारपीट की जा रही है।

पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

मारपीट के बाद, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र पटेल ने घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले को लेकर मंत्री लखनलाल देवांगन से भी शिकायत की है और कार्रवाई की अपील की है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!