ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

युवक पर तलवार से वार:कलाई के पास आयी चोट, बीच बचाव करने आए भाई पर भी हमला

रायगढ़ ‘छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डीजे चालू करने की बात पर एक युवक ने अपने पास रखे तलवार से दो भाईयों पर वार कर दिया। इससे एक युवक के कलाई व दूसरे के पीठ पर चोट पहुंची। घटना रामनवमी के दिन घटित हुई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर निवासी अमित सिंह राजपूत 27 साल ने रिपार्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रामनवमी के दिन मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली गई थी।

इस दौरान अमित के बड़े पिताजी का बेटा जगन्नाथ सिंह राजपूत डीजे को चालू करने के लिए बोला, तब इंदिरा नगर निवासी सुमित माली के साथ विवाद उपज गया और सुमीत माली गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

इससे विवाद बढ़ा तो सुमित ने अपने हाथ में रखे तलवार से जगन्नाथ सिंह पर वार कर दिया। तब उसके कलाई के पास गंभीर चोट पहुंची।

भाई के साथ मारपीट की घटना को देख अमित सिंह भी बीच-बचाव करने आया, तो सुमित ने उस पर भी तलवार से वार कर दिया। इससे उसके पीठ में चोट पहुंची है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!