ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

आप सांसद बोले- वन नेशन वन इलेक्शन बिल तानाशाही

दिल्ली , संसद के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को 18वां दिन है। मंगलवार को लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- वन नेशन वन इलेक्शन बिल देश में तानाशाही लाएगा। तोड़फोड़ से सरकारें बनेंगी। अगर नेताओं को चुनाव में जाना है तो उनके मन में डर है – वे महंगाई कम करते हैं।

वे जनहित में फैसले लेते हैं। लेकिन जब 5 साल में चुनाव में जाने का डर नहीं रहेगा तो वे मनमानी करेंगे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल को जेपीसी के पास भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

उधर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। एक दिन पहले मंगलवार का राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!