ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

BJP गडकरी-सिंधिया समेत 20 सांसदों को नोटिस भेजेगी, जानें पूरा मामला

दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह समेत 20 सांसदों को नोटिस भेज सकती है। BJP अपने उन सांसदों को नोटिस भेजेगी जो मंगलवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ (ONOE) बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद नहीं थे।

‌BJP ने 3 लाइन का व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को बिल पेश होने के दौरान लोकसभा में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। इसकी अवहेलना करने पर सांसदों को नोटिस भेजकर कारण पूछा जाएगा।

हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इन सभी सांसदों ने पार्टी को अपनी अनुपस्थिति के बारे में पहले से सूचित किया था या नहीं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीआर पाटिल, शांतनु ठाकुर, जगदंबिका पाल, बीवाई राघवेंद्र, विजय बघेल, उदयराजे भोंसले, जगन्नाथ सरकार, जयंत कुमार रॉय, वी सोमन्ना, चिंतामणि महाराज समेत कुल 20 सांसद सदन में मौजूद नहीं थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!