ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देशराजनीति

आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन,अंतिम संस्कार कल:राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य थे; पूर्व IPS महावीर मंदिर न्यास के सचिव भी रहे

महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया है। वो 74 साल के थे। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। उसके बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आचार्य किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे आवास से शुरू होगी। घर से महावीर वात्सल्य अस्पताल होते हुए महावीर मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। हाजीपुर के कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

जब देश में वीपी सिंह की सरकार थी तो उस वक्त आचार्य किशोर कुणाल को केंद्र सरकार ने विश्व हिंदू परिषद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बीच मध्यस्थता के लिए विशेष अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया था।

पूर्व IPS किशोर कुणाल बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के समधी भी थे। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी की शादी किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से हुई है।

किशोर कुणाल के निधन पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शोक जताया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!