Netagiri.in-भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा बैठक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार कार्यालय में हुई
बैठक में संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष, राज्य संगठन महासचिव और संगठन चुनाव प्रभारी सह प्रभारी मौजूद हैं. बैठक के सत्र को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक समीक्षा के तहत मंडल, जिला और प्रदेश पदाधिकारियों के चुनाव पर फोकस रहेगा. पार्टी ने यह भी तय किया है कि 50 फीसदी राज्य चुनाव पूरे होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. भाजपा का लक्ष्य 15 जनवरी तक 50 फीसदी राज्यों में मंडल, जिला और राज्य पदों के चुनाव पूरे करना है हालांकि बैठक की अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है सूत्रों की माने तो कई अहम मुद्दों पर चर्चाएं हुई है
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष जी, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह , राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जी, दुष्यंत कुमार गौतम
बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, सुश्री सरोज पांडे, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी श्री खूबचंद पारख जी सहित अन्य प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


