ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़मनोरंजन

अदा शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने ‘रईपुर के गोल बाजार’ पर बनाया वीडियो, छॉलीवुड एक्ट्रेस को दिया दिल से प्यार

बॉलिवुड एक्ट्रेस अदाह शर्मा ने इस बार CG Song ‘रइपुर के गोल बाजार’ पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी गाने पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने में उनके Cute Expressions के कायल हो रहे हैं, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं, बल्की देशभर में खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर अबतक 5 मिलियन से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

दरअसल, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस वीडियो को छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी विश्वकर्मा की रिक्वेस्ट पर बनाया है. छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ का पहला गाना ‘रइपुर के गोल बाजार’ 22 मई को मयूरा म्यूजिक यू-ट्यूब पर रिलीज हुई. इसके बाद एक्ट्रेस शालिनी ने बॉलिवुड स्टार अदा शर्मा से रिक्वेस्ट की थी, कि वे उनकी फिल्म के पहले सांग पर रील बनाएं. इसके बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा ने रइपुर के गोल बाजार गाने पर रील बनाई और एक दिल छू जाने वाले कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए छालीवुड एक्ट्रेस शालिनी के लिए लिखा- “एक हिरोइन की तरफ से दूसरी हिरोइन को ढेर सारा प्यार… आपकी नई मूवी के लिए बहुत सारी बधाई. I Hope (मैं उम्मीद करती हूं…) कि आपकी फिल्म सूपरहिट हो और आप खूब तरक्की करो.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की इस वीडियो को देशभर से लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है. उनकी इस रील को खास तौर पर छत्तीसगढ़ के फैंस खूब शेयर कर रहे हैं. शालिनी ने भी वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस अदा शर्मा को उनकी रिक्वेस्ट पर रील बनाने के लिए धन्यवाद किया है.

आपको बता दें, अदा शर्मा ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर आधारित फिल्म में शानदार किरदार निभाया है. उन्होंने बस्तर के जंगलों में कई सीन की शूटिंग भी की है. इसके साथ ही अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए भी वे रायपुर आई थीं. ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म में काम करने के बाद से वे छत्तीसगढ़ से काफी जुड़ गईं हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए अपने प्यार को छत्तीसगढ़ के कलाकारों और फिल्मों को सपोर्ट कर दर्शाया है.

शालिनी विश्वकर्मा और जितू साहू स्टारिंग छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जित्तु के दुल्हनिया’ 25 जुलाई को रीलीज होने वाली है. यह छत्तीसगढ़ की भाषा छत्तीसगढ़ी में रीलीज होगी. मयूरा फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को उत्तम तिवारी ने डायरेक्ट किया है. ‘रईपुर के गोल बाजार’ गाना इस फिल्म का पहला सांग है, जिसपर बॉलिवुड स्टार अदा शर्मा ने रील बनाकर शेयर किया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!