ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़देशराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस की 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारी.. सूची जारी

Netagiri.in—-कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत चार दिसंबर को पार्टी की संचालन समिति की बैठक में बताया था कि दो महीने तक चलने वाले ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान’ में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का संदेश होगा.

पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए. कांग्रेस ने फैसला किया है कि आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का फॉलोअप होगा. ये यात्रा 2 महीने तक चलेगी. भारत जोड़ो यात्रा को देखकर बीजेपी के लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की गई. अब उनकी यात्रा को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोविड का हवाला दे रहे हैं, जबकि पीएम मोदी और उनके मंत्री रैली व सभा कर रहे हैं.”

वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी जोरों पर जिसके प्रमुख बिंदु है —

26 जनवरी से छत्तीसगढ़ मे शुरु होगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

20 पूर्व मंत्री-विधायकों सहित 36 नेताओं को बनाया गया पर्यवेक्षक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षकों की सूची की जारी

26 जनवरी से छत्तीसगढ़ मे शुरु होगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी हुई तेज

कांग्रेस भवन में आज होगी समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव लेंगे बैठक

बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा होगी तय

नेताओं को बांटी जाएगी जिम्मेदारी

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तर्ज पर
विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ने का लक्ष्य

1 महीने में 90 हजार किलोमीटर यात्रा की है तैयारी

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!