ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

शराब के सेवन के बाद महिला की धारदार हथियार से हत्या
महिला के निर्वस्त्र शरीर को मरने के बाद घसीट कर ले गया पड़ोसी के घर ले गया आरोपी, पसान पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

Chattisgarh Korba छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब का दुष्प्रभाव देखने को मिला है जहां 19 वर्षीय युवक ने गांव की ही 3 बच्चों की मां एक महिला का कत्ल कर दिया आरोपी ने मृतक महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली मामला जिले के पसान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के धमधमा का है 9 सितंबर की रात यह वारदात हुई जहां मृतक महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था घर में महिला एवं उसके तीन मासूम बच्चे थे रात में आरोपी समारु गोंड महिला के घर पहुंचा था और महिला के साथ मिलकर दोनों ने शराब का सेवन किया इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और युवक ने महिला की जान ले ली और मृतक महिला की निर्वस्त्र लाश को दूसरे पड़ोसी के आंगन में घसीट कर छोड़ आया वारदात के वक्त आरोपी ने महिला के बच्चों को घर के अंदर बंद कर दिया था सुबह जब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह मृतक महिला के घर पहुंचे जहां बच्चों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया और मामले की जानकारी मृतक महिला के पति एवं पुलिस को दी गई मामले में कोरबा एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम बनाते हुए थाना पसान पुलिस ने बच्चों के दिए बयान के अनुसार आरोपी समारु गोंड को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!