ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मैनपाट में हुआ हादसा, राज्यपाल के काफिले से टकराकर महिला की मौत

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट में उनके काफिले की वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद राज्यपाल ने अपने सरगुजा में आज के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है

घटना गुरुवार शाम पर्यटन स्थल उल्टापानी के पास हुई। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आकर सुन्नी मझवार (55)गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!