ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

ताजमहल की सुरक्षा में लगेगा एंटी-ड्रोन सिस्टम: रविशंकर बोले- सिंदूर पर हमला हुआ तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देंगे जवाब

नई दिल्ली/श्रीनगर।’ यूपी में ताजमहल की सुरक्षा के लिए मॉर्डन एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे किसी भी हवाई खतरे से निपटा जा सकेगा। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ताजमहल की सुरक्षा में पहले से ही CISF और यूपी पुलिस तैनात है, लेकिन अब इसमें ड्रोन को रोकने वाली तकनीक भी जोड़ी जा रही है।

उधर, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान की सच्चाई बताने के लिए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाला डेलीगेशन भारत से रवाना हो गया है। ये डेलीगेशन 25 मई से 7 जून तक यूरोप के छह देशों- फ्रांस, इटली, डेनमार्क, इंग्लैंड, बेल्जियम और जर्मनी का दौरा करेगा।

रवाना होने से पहले रविशंकर ने कहा कि हम दुनिया को साफ-साफ बताएंगे कि भारत शांति और सद्भाव में विश्वास करता है, लेकिन अगर निर्दोष भारतीयों पर बर्बर हमला होता है तो उसका जवाब जरूर दिया जाएगा। अगर हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर कोई

उजाड़ेगा तो उसे ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को बताएंगे कि आतंकवाद एक वैश्विक कैंसर है और इसका केंद्र पाकिस्तान है। हम ये भी बताएंगे कि इस आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को

एकजुट होकर एक ही आवाज में बोलने की जरूरत है। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए भारत से सभी 7 डेलीगेशन रवाना हो गए हैं। इनमें से 6 डेलिगेशन अपने-अपने निर्धारित देश पहुंच गए हैं। दो डेलीगेशन 21 मई को, एक 22 मई को, तीन 24 मई को और एक डेलीगेशन 25 मई को विदेश रवाना हुआ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!