ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

होटल मैनेजमेंट की निःशुल्क पढ़ाई के लिए जिले के 12वी पास विद्यार्थियों से तीन अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 30 जुलाई 2022/स्टेट इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेंट में सीधे दाखिले के साथ-साथ जिले के दस युवाओं को शासकीय मदद पर होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में निःशुल्क दाखिला दिलाया जाएगा। विद्यार्थियों के चयन के लिए आवेदन लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में तीन अगस्त 2022 तक लिए जाएंगे।
जन चौपाल में होटल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के मदद के लिए आई छात्रा निधि टंडन को कलेक्टर श्री संजीव झा ने एडमिशन में मदद करने अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसके अलावा नौ विद्यार्थियों के होटल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन मंगाए गए है। किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट की निःशुल्क पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित किए गए दस विद्यार्थियों के शिक्षण शुल्क, हॉस्टल शुल्क और मेस आदि का खर्चा जिला प्रशासन द्वारा जिला खजिन न्यास मद से वहन किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट के डिग्री और डिप्लोमा कोर्सों में शासकीय मदद से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी तीन अगस्त 2022 तक लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा आईटीआई रामपुर परिसर में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को त्रिवर्षीय बीएससी हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन और 18-18 महीनों के डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एवं वेबरेज सर्विसेस तथा डिप्लोमा इन हाउस किपिंग ऑपरेशन्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाया जाएगा। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री अरूणेन्द्र मिश्रा से मोबाइल नंबर 9589583878 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!