ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े युवक का अपहरण करने की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पहुंचा थाने, देखिए वीडियो…

अंबिकापुर। शहर में 26 जनवरी को कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण करने की कोशिश की. घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होता देख बदमाश खाली हाथ मौके से फरार हो गए थे. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आज पीड़ित थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा है.

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने यह दुस्साहस गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबूपारा गौरवपथ पर यादव टी स्टॉल के समीप करने की कोशिश की. अपहरण की असफल कोशिश के बाद पीड़ित युवक पंकज कुमार आज मणिपुर थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचा. बताया जा रहा है कि पीड़ित और अपहरणकर्ता खटीक पारा निवासी चंदन सोनकर के बीच पुराना विवाद है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!