ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज़:: सिविल लाईन थाना रामपुर और दर्री क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 28 जनवरी 2025: सिविल लाईन थाना रामपुर और दर्री क्षेत्र में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 08 मोटर सायकल, 01 स्कूटी, चांदी के सामान, घड़ियां और अन्य चोरी की सामग्री बरामद की है। आरोपियों ने रात के समय सूने मकानों को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलेश आदिले उर्फ छोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें जीशान खान, विनय मुण्डा, विजय तिवारी, राजा महंत, शेख असलम, बाॅबी अंसारी उर्फ शेरू, प्रदीप कुमार भारिया और ताज हुसैन उर्फ टाईगर शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के लैपटॉप, चांदी के गिलास, पायल, सिक्के और कई अन्य वस्तुएं बरामद की गईं। इस गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गंभीर कार्रवाई की है और सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

हालांकि, दो आरोपी चंदन उर्फ विरू गुप्ता और शेख असलम फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि इनके पकड़े जाने के बाद कुछ अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सकता है।

यह कार्रवाई पुलिस के द्वारा चोरी की घटनाओं में पूरी मेहनत और रणनीति के साथ की गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!