ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoउपलब्धि

बालको ने माहवारी स्वच्छता दिवस पर संयंत्र और टाउनशिप परिसरों में स्थापित किए सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन

बालकोनगर, 27 मई, 2023। वेदांता एल्यूमिनियम की अनुषंगी कंपनी तथा देश की प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर संयंत्र परिसर में सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन स्थापित किए। कार्यस्थल पर महिलाओं के स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की मजबूती की दिशा में उठाए गए इस कदम से स्वच्छ,

स्वास्थ्यप्रद और किफायती सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। माहवारी के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति महिलाओं की जागरूकता और कार्यस्थल के पर्यावरण को समावेशी और संवेदनशील बनाने की दृष्टि से बालको का यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। बालको की ओर से उपलब्ध ये सैनिटरी नैपकिन 100 फीसदी जैविक रूप से नष्ट हो सकते हैं जिससे पर्यावरण पर शून्य नकारात्मक असर होगा।
माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को समाप्त करने और महिलाओं को माहवारी के दौरान निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए बालको ने संयंत्र के 30 महिला प्रसाधन परिसरों में मशीनों की स्थापना की है।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने आज बालको लर्निंग सेंटर में सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीन का उद्घाटन किया.इनमें विभिन्न कार्यालय, शापफ्लोर, कैंटीन, टाउनशिप और बालको अस्पताल परिसर शामिल हैं। सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता, मशीनों के निर्बाध संचालन और अनुरक्षण की व्यवस्था सुनिष्चित की गई है। दीवारों के सहारे स्थापित पुश बटन वाले एक मशीन की संग्रहण क्षमता 100 इकाइयों की है।
बालको की विद्युत उत्पादन इकाई में कार्यरत मिताश्री दास ने सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीनों की स्थापना को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे माहवारी की चुनौतियों से निपटने और कार्यस्थल पर बिना किसी दबाव स्वतंत्रतापूर्वक काम करने की दिषा में महिला कर्मचारियों को मदद मिलेगी।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने कार्यस्थल को समावेशी बनाने के लिए कटिबद्ध है ताकि कर्मचारियों को जीवन की विविधतापूर्ण जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं मिल सकें। कर्मचारियों का स्वास्थ्य, स्वच्छता और निरोगी जीवन बालको प्रबंधन के लिए सर्वोपरि है। महिलाओं की आधारभूत आवश्यकता की दृष्टि से उन्हें कार्यस्थल पर सकारात्मक और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सैनिटरी नैपकिन वितरण मशीनों की स्थापना महत्वपूर्ण कार्य है। माहवारी स्वच्छता दिवस पर यह शुरूआत कर बालको प्रबंधन गौरवान्वित है। प्रबंधन को विश्वास है कि बालको की यह पहल मानव जीवन की अहम जैविक प्रक्रिया के प्रति समाज में सामान्य पारस्परिक संवाद, सम्मान व सहयोग की भावना तथा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता को प्रोत्साहित करेगी।
बालको प्रबंधन द्वारा विविधतापूर्ण कार्य संस्कृति के प्रोत्साहन से संयंत्र की उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित हुई है। महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर केंद्रित अनेक कार्यशालाएं प्रबंधन की ओर से समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन के लिए बालको को हाल ही में हैप्पी प्लस बिजनेस वल्र्ड की ओर से वर्ष 2022 का ‘हैप्पीएस्ट वर्कप्लेस अवार्ड’ दिया गया। इससे पूर्व ग्रेट प्लेस टू वर्क-2023 और आरोग्य वल्र्ड हेल्दी वर्कप्लेस अवार्ड-2022 दिए जा चुके हैं।


Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!