
Netagiri.in***कोरबा—राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “स्वदेशी संकल्प” संदेश को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर लोगों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।♦
मंत्री चौरसिया ने कोरबा शहर के हथकरघा बुनकरों द्वारा निर्मित खादी और कोसा वस्त्र खरीदे। इस दौरान उन्होंने बुनकरों और कारीगरों से संवाद किया और कहा कि “गांधीजी का सपना था कि भारत आत्मनिर्भर बने। आज प्रधानमंत्री मोदी जी उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। यदि हम स्थानीय उत्पादों की खरीद करेंगे तो यह परंपरागत कला एवं संस्कृति को संरक्षित करेगा और कारीगरों की आजीविका को भी संबल देगा।”
♦
इसके बाद वे स्थानीय उत्पादन विक्रय केंद्र पहुँचीं, जहाँ उन्होंने घरेलू खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की सामग्रियों की खरीदारी की। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने इसमें भाग लिया और स्वच्छता के साथ स्वदेशी वस्त्र अपनाने का संकल्प लिया।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि स्वच्छता और स्वदेशी दोनों ही गांधीजी के जीवन दर्शन से जुड़े हुए हैं। “गांधीजी ने स्वच्छता को देवत्व और आत्मनिर्भरता को राष्ट्र की ताकत बताया था। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएँ।

भाजपा ने किया सेवा पखवाड़ा का समापन
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा का समापन भव्य रूप से किया। वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, लोकार्पण और जनसंपर्क जैसे अनेक कार्यक्रम संचालित किए और समापन दिवस पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए विभिन्न सेवा कार्य संपन्न किए



