ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

हाइपर क्लब गोलीकांड का आरोपी सट्टा खिलाते गिरफ्तार

रायपुर।’ पुलिस ने हाइपर क्लब गोलीकांड के आरोपी विकास अग्रवाल को सट्टा खिलाते पकड़ा है। विकास अपने दोस्त सौरभ जैन के साथ जगुआर कार के भीतर बैठकर सट्टा खिला रहे थे, तभी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। दोनों को रंगेहाथों पकड़ा। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी रायपुरा चौक के पास जगुआर कार के भीतर बैठकर भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमी फाइनल क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने जब मोबाइल को चेक किया तो classicexch.99.com नाम की वेबसाइट में आईडी लेकर सट्टा खिलाते पाए गए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!