ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

ब्रेकिंग: कोरबा जिले के मीरां रिजॉर्ट में जन्मदिन पार्टी के बाद खूनी विवाद, बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या

Netagiri.in—कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट के बाहर जन्मदिन पार्टी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात एक युवक ने अपने ही साथी को बोलेरो कैंपर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद सड़क पर दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा ने कथित रूप से अपनी बोलेरो कैंपर उज्जवल दीवान के ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।
घायल उज्जवल दीवान को उसके साथी तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उरगा थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!