
Netagiri.in___रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी शोधपरक पुस्तक को लेकर बड़ी सराहना मिली है। Prime Minister’s Office और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उन्हें औपचारिक पत्र भेजकर उनके कार्य की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास की ओर से भेजे गए पत्र में डॉ. सिंह को उनकी पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi” के लिए बधाई दी गई है। पत्र में उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे एक सराहनीय उपलब्धि कहा गया है।
वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी अपने पत्र में डॉ. सिंह की पुस्तक को अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और गहन अध्ययन बताया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संयुक्त राष्ट्र के पीसबिल्डिंग तंत्र और उसकी कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझने में सहायक है।
दोनों ही पत्रों में डॉ. संतोष कुमार सिंह के शोध और योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। वर्तमान में डॉ. सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में डीआईजी के पद पर पदस्थ हैं।


