ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

बड़ी खबर: पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती जय कुमारी रात्रे को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कोरबा कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान अधीक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कटघोरा निर्धारित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अधीक्षिका पर छात्रावास संचालन में गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के आरोप लगे थे। इस कार्रवाई से अन्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य निर्वहन में सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!