ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

सूबेदार भुनेश्वर कश्यप बने रक्षित निरीक्षक, अधिकारियाें ने बैज लगाकर दी बधाई

कश्यप ने पुलिस लाइन के साथ ही ट्रैफिक में अहम जिम्मेदारी निभाई, पदाेन्नति के बाद अब माेहला-मानपुर में नई जिम्मेदारी


काेरबा। जिला पुलिस बल में पदस्थ सूबेदार भुनेश्वर कश्यप रक्षित निरीक्षक के पद पर पदाेन्नत हाे गए। मंगलवार काे एसपी यू उदय किरण व एएसपी अभिषेक वर्मा ने उनके वर्दी में रक्षित निरीक्षक का बैज लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। पदाेन्नति के बाद अब रक्षित निरीक्षक के ताैर पर उनकी नई तैनाती माेहला-मानपुर की गई है।

भुनेश्वर कश्यप जिले में 3 साल से अधिक समय तक पदस्थ रहे। उन्हाेंने पुलिस लाइन में मिले जिम्मेदारियाें के साथ ही ट्रैफिक पुलिस में मिले राेड सेफ्टी नाेडल ऑफिसर समेत कई अहम जिम्मेदारी निभाई। उन्हाेंने पुलिस अधिकारियाें से मिले जिम्मेदारियाें काे बखूबी तत्परता के साथ निभाया। मातहत कर्मचारियाें के साथ भी वे मिलनसार व सहयाेगी रहे। वे मीडिया और पीपुल फ्रेंडली भी रहे। जिसके लिए पुलिस अधिकारियाें ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

पुलिस लाइन में अधिकारियाें-कर्मचारियाें ने उनकी पदाेन्नति के साथ ही विदाई पर कार्यक्रम आयाेजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!