ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

राहुल गुप्ता पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी का आरोप, प्रार्थी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

 

Netagiri.in–कोरबा –छत्तीसगढ़—सर्वमंगला क्षेत्र में गाली-गलौच, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी से जुड़ा मामला सामने आया है। सर्वमंगला नगर दुरपा निवासी मनीष वैष्णव ने तिलकेजा राहुल गुप्ता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी मनीष वैष्णव द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 14 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे, सर्वमंगला पुलिया के पास राहुल गुप्ता ने उनका रास्ता रोककर यह कहते हुए गाली-गलौच की कि वे उसके खिलाफ बार-बार शिकायत करते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे प्रार्थी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
मनीष वैष्णव का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से भी बार-बार गाली-गलौच और धमकी दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व इसी तरह की घटना दोहराई गई थी, जब काम से लौटते समय आरोपी ने पुनः रास्ता रोककर धमकी दी थी। इन घटनाओं के बाद से प्रार्थी और उसके परिवार में भय का माहौल है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला के माध्यम से प्रकरण को थाना कुसमुण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां संबंधित धाराओं 296, 126(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 22/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रार्थी मनीष वैष्णव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!