ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

मेन रोड पर बुजुर्ग हुआ लूट का शिकार, बाइक सवार लुटेरों ने दिया अंजाम

कोरबा। लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका नजारा कोरबा में देखने को मिला. बैंक से पैसा निकालकर पैदल जा रहे बुजुर्ग से मेन रोड पर लुटेरे पैसे लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गायत्री नगर पोखरी पारा निवासी अपिकर केरकेटा एसएस प्लाजा स्थित बैंक आफ बलौदा शाखा से 90 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार पास में पहुंचे और हाथ से रकम झटककर फरार हो गए.

बुजुर्ग ने लुटेरों को पकड़ने के लिए एक बाइक सवार का सहारा लिया, लेकिन तब तक लुटेरे बहुत दूर निकल चुके थे. घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया. थाना-चौकी में अलर्ट किया गया, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा. बहरहाल, कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!