
Netagiri.in___नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री एवं वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नितिन नबीन अब जेपी नड्डा की जगह पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

नितिन नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वे लगातार पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।



