ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास को टिकट दिए जाने पर भाजपा उम्‍मीदवार बृजमोहन ने कांग्रेस पर कसा तंज

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 53 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा का गढ़ रही रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल के मुकाबले महंत रामसुंदर दास को टिकट दिया है। इस पर रायपुर दक्षिण से भाजपा के उम्‍मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस के पास कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं है, जिसे वे दूसरी बार चुन सकें और इसलिए वे हर चुनाव में एक नया चेहरा लाते हैं। महंत जी पिछले एक साल से जांजगीर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उनको रायपुर भेज दिया। जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है।

कांग्रेस की दूसरी सूची में रायपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्‍याशियों की घोषणा के साथ कई समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। भाजपा का गढ़ रही रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल के मुकाबले महंत रामसुंदर दास को टिकट दिया है। बृजमोहन अग्रवाल यहां से लगातार सात बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के कई दावेदार इस सीट से दावेदारी पेश कर रहे थे।

कांग्रेस ने सभी दावेदारों को दरकिनार कर महंत रामसुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। 2018 में इस सीट से कांग्रेस ने कन्‍हैया अग्रवाल को टिकट दिया था। भाजपा के बृजमोहन ने 52.70 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि कन्‍हैया अग्रवाल को 40.82 वोट मिले थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!