देश
BJP का दावा – जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर रऊफ अजहर ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया
नई दिल्ली।’ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर छेड़ा हुआ है। इस बीच भाजपा ने बड़ा दावा किया। X पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर मारा गया।
भाजपा ने बताया कि रऊफ कंधार प्लेन हाईजैक, पठानकोट और संसद हमले में शामिल था। रऊफ, जैश-ए-मोहम्मद सरगना मौलाना मसूद अजहर का भाई था।
भारत ने 6 मई की रात 1.05 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। इस पर मसूद अजहर ने कहा था कि मेरे परिवार के 10 लोग और 4 करीबी मारे गए।



