ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

BJP बोली- कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा:इसमें PoK गायब, पोस्टर बेलगावी में लगा

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। मीटिंग से पहले कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में पोस्टर लगाए, जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया जा रहा है।

BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गलत नक्शे की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है, साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित अन्य की तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज एक तस्वीर सामने आई है जो दिल को दुखाती है। भाजपा कर्नाटक ने एक ट्वीट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बेलगावी में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारत का जो मैप लगाया है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चिन नहीं है।

वे पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं। अब यह साफ हो गया है कि जो ताकतें भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, उनके साथ कांग्रेस का संबंध अब स्पष्ट हो गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!