WhatsApp Image 2025-01-26 at 3.15.33 PM
WhatsApp Image 2025-01-26 at 3.15.33 PM
WhatsApp Image 2025-01-26 at 3.15.33 PM
WhatsApp Image 2025-04-02 at 9.14.13 AM
देश

PM मोदी ने मुंबई में इस्कॉन मंदिर का लोकार्पण किया:कहा- सेवा ही असली सेक्युलरिज्म

Spread the love

मुंबई।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई में इस्कॉन के श्रीश्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का लोकार्पण किया। मोदी ने कहा कि भारत को समझने के लिए अध्यात्म को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है। सरकार भी इस्कॉन की तरह सेवा के भाव से काम कर रही है।

PM ने कहा- जब देश गुलामियों की बेड़ियों में जकड़ा था तब प्रभुपाद जी स्वामी इस्कॉन जैसा मिशन शुरू किया। इस मंदिर में भी अध्यात्म और सभी परंपरा के दर्शन होते हैं। यहां रामायण, महाभारत का म्यूजियम बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं में बंधा भूमि का एक टुकड़ा नहीं है। भारत एक जीवंत धरती है, जीवंत संस्कृति है। इस संस्कृति की चेतना है यहां का अध्यात्म। इसलिए भारत को समझना है, तो हमें पहले अध्यात्म को आत्मसात करना होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!