ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

भाजपा को एक साल में ₹4340.47 करोड़ चंदा मिला:51% खर्च किया

नई दिल्ली।’ एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर सोमवार को रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है।

दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले। ADR ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टियों को चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से मिला है।

राहुल के करीबी पित्रोदा बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं:हमें उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए

भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए जबकि कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69% यानी 1025.25 करोड़ रुपए खर्च किया।

AAP को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जबकि पार्टी ने उससे ज्यादा 34.09 करोड़ रुपए खर्च किए। सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57% हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43% चंदा मिला है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!