ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का संकल्‍प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ जारी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए दाम देने समेत किए ये वादे

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी (Modi ki Guarantee) का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

उन्‍होंने कहा, डॉक्टर रमन सिंह और केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने छत्तीसगढ़ में विकास करने का काम किया। पोषण की गारंटी हमने दिया। मनरेगा में 150 दिन का काम देने वाला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना। विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप देना प्रारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ को पावर स्टेट बनाने का काम भी भाजपा ने किया।

शाह ने कहा, छत्‍तीसगढ़ को पावर हब, स्मार्ट हब, एल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का काम भाजपा ने किया। शिक्षा के मानक हमने बनाया। भूपेश का झूठा बोलना, प्रचार करना, सीडी बनाना, पेन ड्राइव में वीडियो बनाना यही इनका काम है।

उन्‍होंने कहा, तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस बंद कर दिया। आदिवासियों को चप्पल देने की योजना बंद कर दी। तुष्टिकरण का हाल यह है। भुनेश्वर साहू को नोच-नोच कर मार डाला लेकिन उसके आरोपितों पर कार्रवाई करने का कोई काम नहीं किया है।

इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। हम जो भी वादा करते हैं जिम्मेदारी के साथ करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ को वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। 10 साल सोनिया और मनमोहन की सरकार रही और 10 साल मोदी जी की सरकार रही। मनमोहन सरकार ने 77 हजार करोड़ दिया था और हमने 3 लाख करोड़ दिया।

भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान

– 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।

– 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।

– किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।

– किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा

– बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।

– 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।

– 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।

– तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।

– भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।

– आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

– भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।

– भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे

– छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।

– हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।

– हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।

– छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।

– अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस के पत्ते खुलने के बाद उससे चार कदम आगे बढ़ते हुए गारंटी लाना चाहती है ताकि कांग्रेस के पास उससे आगे निकलने का मौका न रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!