ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाप्रशासनिक

BREAKING | कोरबा SS प्लाज़ा में भीषण आग, धधक उठी लपटे , इलाके में मची अफरा-तफरी, महापौरसजू देवी और अधिकारी पहुंचे मौके पर

 

Netagiri.in—कोरबा। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र SS प्लाज़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को तत्काल अलर्ट किया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
एहतियातन SS प्लाज़ा और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ज्वेलरी शॉप में रखे कीमती सामान के जलने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है सूचना की जानकारी मिलते ही महापौर संजू देवी राजपूत और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!