ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

ब्रेकिंग –कोरबा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के लापरवाही मुख्य नहर से कटी मुख्य सड़क सैकड़ो एकड़ खेत डूबे पानी में करोड़ों के नुकसान की संभावना… वीडियो देखें

कोरबा । कोरबा जिले से सक्ती की ओर बहने वाली मुख्य नहर ग्राम पंचायत बुढ़ियापाली के ग्राम पहाडग़ांव में बह गई है। आज दोपहर करतला विकासखण्ड अंतर्गत नहर का पार (तटबंध) के फूट जाने के कारण मुख्य सड़क बीच से दो भाग में बंट गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में घुस गया है। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मची है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का बंध फूटने से लगभग 5 से 7 किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया है एवं 100 एकड़ से अधिक खेत व फसल डूब गई है।


अब तक 35 से 40 किसान इससे प्रभावित हुए हैं। अभी भी पानी का बहाव जारी रहा है लिहाजा और भी नुकसान होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के अभाव में पार पहले से कमजोर था। लेकिन सिंचाई विभाग के विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अचानक पार फूट गया और खेत जल मग्न हो गए। प्रभावित किसानों को इससे लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!