ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़देशराजनीति

सुशासन वाली पार्टी की भाजपा नेत्री ने अपने साथियों के साथ आदिवासी युवक के साथ थाने के सामने की लात घूसों से की पिटाई. अनुशासन की सारी हदें की पार गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल….

 

netagiri.in–Renu jaiswal –कोरबा जिले के बाकी मोंगरा थाना परिसर में भाजपा नेत्री एवं पूर्व पार्षद ज्योति महंत ने अपने कुछ सहयोगी साथियों के साथ मिलकर एक आदिवासी युवक को भद्दी गालियां देते हुए लात और घुसा से पिटाई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

 

बताया जा रहा है कि युवक बैल लेकर रोड में चल रहा था तभी साइड मांगने पर युवक जो की किसी के फोन आने पर बात करने में व्यस्त था उसने साइड देने में देरी की जिसके बाद उतरकर भाजपा नेत्री एवं उसके साथियों द्वारा युवक को मारा गया और फिर थाना बाकी मोंगरा परिसर में लाकर भी उसकी पिटाई की गई और गंदी गंदी गालियां दी गई

 

अनुशासन वाली भाजपा पार्टी की इस भाजपा नेत्री ने अनुशासन की सारी हदें पार कर दी और लात एवं घूसों से युवक को मारा और गालियां भी दी है वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेत्र युवक को बाकी मोगरा थाना परिसर में पीट रही है और असहाय पीड़ित युवक भाजपा नेत्री के लात मारने से जमीन पर गिर पड़ा है और असहाय दिख रहा है वहीं भाजपा नेत्री बोल रही है कि तेरे से साइड ही तो मांगी थी तेरे बाप की रोड है क्या की तू साइड नहीं दिया और गाली देने के बाद मुझसे माफी मांग रहा है मेरे मार से तू मर भी गया तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा ऐसे शब्द बीजेपी नेत्री ज्योति महंत के हैं मामले में पीड़ित युवक के साथ और एक घटना हुई थाना परिसर से ही मार खाने के बाद कुछ युवक उसे कार्यवाही का डर दिखाते हुए तीन-चार हजार रुपए भी ले लिए यह बोलकर की तेरे ऊपर पुलिस की कार्यवाही नहीं होगी पीड़ित युवक बलवान सिंह ने बताया कि वह बल लेकर रोड में चल रहा था तभी किसी का फोन आया और फोन पर बात करने में व्यस्त था उसे दौरान भाजपा नेत्री और उसके साथियों ने गाड़ी से उतर कर उसे मारा इसके बाद थाना भी ले आए जहां पर उसकी थाना परिसर के सामने पिटाई की गई और बाकी मोगरा थाना पुलिस मुख दर्शक बनी रही पीड़ित के साथ मारपीट की घटना तो की गई साथ ही एक विचित्र घटना और घटी की कार्यवाही का डर दिखाकर उससे तीन चार हजार रुपए भी ले लिए गए
पीड़ित आदिवासी युवक बलवान सिंह कुम्हारी डूमरमुडा के पास का रहने वाला है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!