ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

BREAKING | नेतागिरी न्यूज़ स्पेशल — बिहार में सत्ता की जंग चरम पर! शुरुआती रुझानों में NDA की बढ़त, महागठबंधन कर रहा कड़ी टक्कर

 

Netagiri.in____पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना इस वक्त पूरे रोमांच पर है। शुरुआती रुझानों में NDA 85 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
243 सीटों पर दो चरणों—6 और 11 नवंबर—को वोटिंग हुई थी और इस बार बिहार ने लोकतंत्र की नई कहानी लिख दी है।

 


रिकॉर्ड 67.13% मतदान… आज़ादी के बाद सबसे ज़्यादा!
मतलब साफ है—बिहार जागा है… और बदलने का मन बनाकर निकला है।

 

सीधी टक्कर — NDA बनाम महागठबंधन… लेकिन मैदान में कई नए खिलाड़ी भी!

इस बार मुकाबला सिर्फ दो गठबंधनों का नहीं, बल्कि कई दावेदारों का महायुद्ध है—

NDA

BJP

JDU (नीतीश कुमार)

LJP (रामविलास) – चिराग पासवान

HAM – जीतन राम मांझी

RLM

महागठबंधन

RJD

कांग्रेस

VIP – मुकेश सहनी

CPI, CPI(M), CPI(ML) लिबरेशन

तीसरी ताकतें जो खेल पलट सकती हैं

जन सुराज पार्टी — प्रशांत किशोर (PK)

JJD — तेज प्रताप यादव

AIMIM — असदुद्दीन ओवैसी

इस बार मैदान सिर्फ दो तरफा नहीं… त्रिकोणीय और कई जगह बहुकोणीय संघर्ष तस्वीर को लगातार बदल रहा है।

एग्जिट पोल — NDA को बढ़त, लेकिन PK ने कर दिया बड़ा दावा

चुनाव खत्म होते ही 10 बड़े पोलस्टर्स ने एग्जिट पोल जारी किए—
ज्यादातर ने NDA की वापसी का संकेत दिया।
सिर्फ एक सर्वे ने कड़ा मुकाबला दिखाया।

NDA कैंप में जश्न के सुर शुरू…
महागठबंधन ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया…

और इसी बीच, प्रशांत किशोर ने सबसे बड़ा बयान दे मारा—

“एग्जिट पोल नकली हैं… बिहार ऐतिहासिक बदलाव करेगा!” — PK

PK की जन सुराज पार्टी भले नई हो, लेकिन उनकी रणनीतिक पकड़ और जमीन पर मजबूत कैंपेन ने मुकाबले को नया मोड़ दिया है।

बिहार चुनाव 2025 — आखिर क्या तस्वीर बनेगी?

शुरुआती रुझान NDA की बढ़त दिखा रहे हैं,
लेकिन महागठबंधन की उम्मीदें बरकरार हैं।
PK का दावा माहौल में एक नई हलचल ला रहा है।

परिणाम किस ओर जाएंगे— अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी,
लेकिन एक बात पक्की है…
इस बार का चुनाव इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!