भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर भव्य शोभायात्रा आज, मुख्य अतिथि होंगे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
बुलेट पर सवार होकर 10 महिलाएँ करेंगी शोभायात्रा की अगवानी, नारी सशक्तिकरण की होगी झलक

Netagiri.in___Renu Jaiswal कोरबा*****दीपका। जायसवाल कलार समाज दीपका द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर 16 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि करेंगे शिरकत
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा राज जायसवाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रगतिशील जायसवाल कनौजिया कलार समाज अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव तथा नगर पालिका परिषद दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं हैहयवंशी कलचुरी कलार समाज के अध्यक्ष मनोज राय करेंगे।
माता समलाई की पूजा के साथ होगा शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत कलार समाज की आराध्या माता समलाई की पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। इसके बाद माता के दरबार से निकलने वाली शोभायात्रा बजरंग चौक, पाली रोड, नगर पालिका मुख्य द्वार होते हुए स्नेह मिलन प्रगति नगर तक पहुंचेगी।
नारी शक्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा की सबसे खास झलक होगी —
10 महिलाओं एवं युवतियों द्वारा बुलेट बाइक पर अगवानी,
जो नारी सशक्तिकरण की थीम को दर्शाएगी।
साथ ही भगवान सहस्त्रबाहु की सहस्त्र भुजाओं वाली भव्य झांकी, माता बहादुर कलारिन की मनोरम झांकी, आकर्षक रथ तथा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य करमा का महिला टीम द्वारा प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण होंगे।
समाज की महिलाएँ गुलाबी पारंपरिक परिधान, आकर्षक पगड़ी और ध्वज पताका के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगी।
रूट पर विशेष सजावट और सेवा व्यवस्था
जिस मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी, उसे पोस्टर, बैनर और झंडों से सजाया जा रहा है। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व पुरुषों के लिए बीच-बीच में चाय, नाश्ता और पानी की व्यवस्था स्थानीय समाज के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई है।
स्नेहमिलन में होगा महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्नेह मिलन प्रगति नगर पहुंचने पर भगवान सहस्त्रबाहु की महा-आरती, अतिथियों का सम्मान और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।
अतिथियों के उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
अतिथियों की सुविधा के लिए विशेष टीम गठित
जायसवाल कलार समाज दीपका के अनुसार, बाहर से आने वाले अतिथियों और स्थानीय सदस्यों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कई अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।


