ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकरायपुरहेल्थ

ब्रेकिंग न्यूज़ ….कोरबा जिले के जनपद कोरबा क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा बच्ची की उल्टी दस्त से मौत… एक दिन पहले भी एक आदिवासी बच्ची की और हो चुकी है दो दो मौतों से वनांचल में हड़कंप

 

Netagiri.in—कोरबा,17 जुलाई 2024। जिले जनपद कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक पहाड़ी कोरवा बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की उम्र 12 साल थी। इससे पहले इसी ब्लॉक के ग्राम गुरमा में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हुई थी। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में महामारी फैल गई है, जिसके चपेट में कई लोग आ गए हैं।मृतिका मंगला के चाचा सुखु राम ने बताया कि पिछले 3 दिनों से मंगल की तबीयत खराब थी।

पीड़ित परिवार पहाड़ में निवास करता है। तबीयत खराब होने के बाद उसे पहाड़ से नीचे उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल ले जाया रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

आसपास गांव और बस्ती में कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित है। ग्रामीण देवना राम पहाड़ी कोरवा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण गांव के अलावा आसपास और गांव में महामारी फैली हुई है उल्टी-दस्त और पेट दर्द से लोग परेशान है।

परिजनों का बयान दर्ज कराया गया

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। बताया गया कि उल्टी दस्तक के कारण मौत हुई है। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया जा रहा था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!