Netagiri.in–कोरबा। शहर के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का अवैध कार्य किया जा रहा था। पुलिस पकड़ न ले इसलिए निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसके अंदर अवैध रूप से शराब बनाते थे। बताया जा रहा महुआ निकालने 10 फीट गहरे टैंक में उतरा 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी- बारी टैंक में उतरे लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए। बस्ती में इसकी खबर फैलने पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोग किसी तरह तीनों को टैंक से बाहर निकाले। चिकित्सक के पास ले गए जहां नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया गया। मान गुड्डू और बिहारी यादव का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।
ग्राम पंचायतों के तीन सचिवों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना,सूचना देने में लापरवाही पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही
ग्राम पंचायतों के तीन सचिवों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना,सूचना देने में लापरवाही पर राज्य सूचना आयुक्त की कार्यवाही
पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध में एक प्रधानमंत्री आवास में निवासरत धनवार बुजुर्ग दंपति की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र सनसनी फैल गई



