मिली जानकारी से ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास में निवासरत सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी सुकवारीन धनवार की संदिग्ध अवस्था मे घर के भीतर लाश मिली है। गांव की सरपंच ने बताया कि दोनों अकेले ही घर पर रहा करते थे और जब आसपास के लोग दो दिनों से इन्हें नही देखा तो कल शाम को कुछ लोग सुनाराम के घर का दरवाजा खोला तो दोनों पति पत्नी मृत हालत में जमीन पर पड़े देखा तो सभी की होश उड़ गए। फिलहाल लैंगा सरपंच ने पसान थाना में घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की जांच में खुलासा होगा कि इनकी मौत की असल वजह क्या है।
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा-निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के नीचे चोरी-छिपे अवैध महुआ शराब बनाने चल रहा था खेल, 10 फीट नीचे उतरे चार में से एक की मौत तीन की हालत गंभीर, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला


