ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

ब्रेकिंग …..प्रधानमंत्री सड़कों पर नियम विरुद्ध चल रहे दैत्याकार वाहनों पर प्रशासन का एक्शन, नहीं चलेगी मनमानी होगी कड़ी कार्यवाही

 

  • कोरबा : व्यापक जनहित को लेकर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मोर्चा खोलने शुरू कर दिया है और इसके नतीजे अब आसपास में ट्रांसपोर्टर लॉबी के द्वारा की जा रही मनमानी पर प्रशासन का एक्शन तेज हो गया है। भिलाई बाजार में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चलते हुए उन गाडिय़ों पर कार्रवाई की जो नियम के विरुद्ध प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ पर दौड़ रहे थे। कोरबा जिले के सभी क्षेत्रों में अब इस प्रकार की कार्रवाई करने का ऐलान किया गया है।

शनिवार को करतला विकासखंड के डोंगाआमा सालियाभाटा मार्ग पर ग्रामीणजनों ने चक्का जाम कर दिया था। उनका विरोध इस बात को लेकर था कि नेशनल हाईवे और भारतमाला का निर्माण कर रही भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा ग्रामीण सडक़ को बर्बाद कर दिया गया है जबकि आसपास की इलाके से अवैध तरीके से निकल जा रही मिट्टी और के कारण संतुलन की स्थिति निर्मित हो रही है। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस को यहां मोर्चा खोलना पड़ा और बाद में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग हटे। खबर है कि प्रशासन के पास एक ऐसे ही शिकायत पहुंची थी जिसमें कहा गया था कि कोरबा जिले के भिलाई बाजार क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ का दुरुपयोग ट्रांसपोर्टर की ओर से किया जा रहा है जिनकी हैवी गाडियां यहां से दिन रात चल रही है। कोयला और अन्य पदार्थ का परिवहन इनके माध्यम से किया जा रहा है। निर्धारित पासिंग के विरुद्ध ओवरलोड गाडिय़ों की रनिंग से सडक़ खराब हो रही है और आसपास में समस्याएं पैदा हो रही है। प्रशासन के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक पुलिस ने आज सुबह ज्वाइंट ऑपरेशन प्रारंभ किया।

जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह और ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह के नेतृत्व में मैदानी अमले ने भिलाई बाजार रोड पर निगरानी के साथ कार्रवाई की। मौके पर अनेक वाहन पकड़े गए जिन पर पेनल्टी लगाई गई। चेतावनी दी गई कि यह रास्ता सामान्य वाहनों के लिए है और अन्य मामलों में निश्चित क्षमता की गाडियां चल सकती हैं। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!