जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी. आत्महत्या करने वाली महिला विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा है. बता दें कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है. बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था. वहां से लौटते ही वह कार लेकर घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा. जिससे उसकी पत्नी गुस्सा हो गई थी. पति के देर रात घर आने की वजह से पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद पत्नी ने 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और रविवार सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी. मामले में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था. फ़िलहाल इस पूरे ममले में पुलिस जांच कर रही है.
Related Articles
CG News : आज छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
October 30, 2026
CG NEWS : डबल मर्डर…शुरुआती जांच में दुष्कर्म के सबूत:मां-बेटी के मोबाइल में मिले कई संदिग्ध नंबर
January 5, 2025


